अल्ट्राटेक सीमेंट ग्रुप की खेल प्रतियोगिता में मैहर टीम का जलवा, कई खिलाड़ियों ने जीते मेडल
मैहर।
अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के वेलफेयर विभाग द्वारा आयोजित रीवा मे खेल प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं का रंगारंग संगम बनकर सामने आई प्रतिभा। प्रतियोगिता में रीवा, बेला और मैहर से आए सभी खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश से साथ हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि मैहर की टीम ने अपने शानदार खेल से सबका ध्यान आकर्षित किया और कई मेडल अपने नाम किए।

खेल प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, कैरम और कुश्ती जैसे खेलों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम:
100 मीटर दौड़ (महिला वर्ग):
अलिशा राज – प्रथम स्थान
चेतना – द्वितीय स्थान
अंजली – तृतीय स्थान
100 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग):
गोरव रावत – तृतीय स्थान
महिला कबड्डी टीम:
मैहर की महिला कबड्डी टीम ने शानदार खेल दिखाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
शॉट पुट प्रतियोगिता:
पवन सिंह – द्वितीय स्थान
कैरम प्रतियोगिता:
बरंड और सुंदर वर्मा (टीम) – प्रथम स्थान
प्रतियोगिता में और भी कई परिणाम घोषित किए जाने बाकी हैं, लेकिन अब तक के नतीजों में मैहर की टीम का दबदबा साफ नज़र आया। आयोजन के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों के मनोबल को नई उड़ान दी और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। स्थानीय लोगों ने अल्ट्राटेक सीमेंट ग्रुप के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की खेल संस्कृति को और सशक्त करेंगे